रुद्रपुर। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को चौथे दिन ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक मुख्यालय रुद्रपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।

जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूड़ी और बैंक सचिव एवं महाप्रबंधक संदीप कुमार ने गुंजन, खाटू श्याम और झील स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न महिला समूहों की अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को शून्य ब्याज दर पर मध्यकालीन ऋण के चेक भी वितरित किए गए।

इसके अलावा श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में सहकारिता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा वरिष्ठ शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपल्च्याल, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुषमा शर्मा, रेशम सिंह, पी.के. मौर्य, हर्ष तिवारी, पुष्पलता बड़ाव, बरखा धर्मशक्तू, शिवांगी काण्डपाल, सी.पी. सेठी, सपना बिष्ट, अमित कुमार, विकास सिंह, आलोक कार्की, शुभम पाल, दिनेश नगरकोटी, लालू वर्मा, प्रिंस मैसी सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi