मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली के मोती महल इलाके से एक सर्राफा व्यापारी से लूट हो गई। जब तक सर्राफा व्यापारी कुछ समझ पाता तब तक लूटेरा सोने की पांच अंगूठियां लूटकर फरार हो गया। लूट की इस वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। लूट की घटना से व्यापारियों में डर है।