​पीलीभीत। जनपद के सुप्रसिद्ध श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि, राज्यमंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी मिल उद्योग विभाग) संजय सिंह गंगवार द्वारा मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर और श्रमदान करके की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया, जिसके बाद सभी ने मिलकर पूरे परिसर की गहन साफ-सफाई की और आम जनमानस को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया।


​इस विशेष सफाई अभियान के दौरान प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। मंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी, तहसीलदार सदर अर्चि गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजीव कुमार और स्थानीय सभासद साकेत सक्सेना मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में सफाई नायक, मंदिर के पुजारी, बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *