रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य काम पर गए हुए थे जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिवपुरी निवासी श्रुति शिकारी पत्नी मिथुन शिकारी और दर्शन दास पुत्र सुनील दास के घर अगल- बगल में स्थित हैं।मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग अपने काम पर निकले थे तभी अचानक एक घर में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया जिससे उड़े लोहे के टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में पीड़ितों का लाखों का नुकसान हुआ है श्रुति शिकारी के घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी,सोने-चांदी के जेवरात और सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया वहीं दर्शन दास का भी 20 हजार रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।अग्निकांड की सूचना मिलते ही समाजसेवी संजय ठुकराल व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश मिस्त्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ितों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।