टनकपुर। शारदा घाट पर शारदा नदी में डूब रहे एक युवक की जान जल पुलिस और बचाव दल की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बच गई। रेस्क्यू टीम ने तत्काल नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और बड़ी अनहोनी टाल दी।

घटना के बाद युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी एवं अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें। गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *