रुद्रपुर। आगामी 29 व 30 अगस्त को रुद्रपुर स्थित राधास्वामी सत्संग व्यास घर में पूज्य बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों जी एवं हुजूर जसदीप सिंह गिल जी की पावन उपस्थिति में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था,जन-सुरक्षा,सुगम यातायात प्रबंधन और आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राधास्वामी सत्संग घर रूद्रपुर में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जांए। उन्होंने अधिकारियों को बिजली पानी की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, सड़क एवं सफाई व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाने,खराब लाइटों की तत्काल मरम्मत करने,डिवाइडरों की पेंटिंग,सड़कों के गड्ढों की मरम्मत,नालियों की सफाई तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए।धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने को कहा गया।आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस और दमकल वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही आसपास के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों को सतर्क (अलर्ट) रहने के लिए निर्देशित किया गया है।श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को यातायात संबंधी असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.उत्तम सिंह नेगी,प्रदेश सचिव राधास्वामी सत्संग व्यास हरीश मुंजाल,क्षेत्रीय सचिव दीपक गुम्बर,सेके्रटरी धु्रव मुजांल,हरीश सेतिया,उमेश पसरीचा,कार्तिक गुम्बर,भारत भूषण चुघ,संजीव मुजांल, सीएफओ ईशान कटारिया,अधिशासी अभियंता जल संस्थान बदरे आलम,विद्युत राजीव चक्रवर्ती,एसडीओ अमित,निरीक्षक कुलदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi