रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर और अपना एंक्लेव में वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि इन कॉलोनियों में मकानों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज होने के बावजूद वर्ष 2018 में जिलाधिकारी के आदेश के तहत खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नए बिजली और पानी के कनेक्शन पर भी प्रतिबंध लागू है, जिससे हजारों लोग परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण वार्ड नंबर 25 के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं। नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद इलाके में विकास कार्य नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

ज्ञापन में कॉलोनियों से जुड़े प्रतिबंधों को हटाने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पी.पी. यादव, एस.एस. यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, शाकिर अली (सज्जू), पीयूष शर्मा, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गिरजा शंकर पांडे, हरप्रीत सिंह, वैभव, देवेंद्र सिंह, यश पाठक, चंकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह चंदी, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पांडे, संदीप वर्मा, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *