रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक सख्त निर्देश दिये कि किसी भी गैस एजेन्सी द्वारा गैस डिलीवरी में लापरवाही या गलत तरीके से गैस डिलिवरी करायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि किसी भी गैस एजेन्सी के ऑपरेटर द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता के मोबाईल पर बिना गैस सिलेंडर डिलीवर हुए गलत तरीके से गैस डिलिवरी का मैसेज भेजा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पूर्ति निरीक्षको के माध्यम से गैस गोदामो स्टाक की नियमित जांच कराना सुनिश्चित करें। उन्होने गैस एजेन्सी प्रबंधको को निर्देश दिये गैस बुकिंग होने के उपरांत निर्धारित समय पर होम डिलीवरी किया जाये गैस गोदाम,एजेन्सी से किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर न दिया जाये।उन्होने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी किया जाये, लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दे गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।उन्होने कहा कोई भी घरेलू या व्यावसायिक गैस की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपलब्धता पर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि सभी गैस एजेन्सियो को केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही गैस वितरित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 31 मार्च तक घरेलू गैस दैनिक वितरण 11616 अवशेष 9392 व व्यवसायिक गैस वितरण 404 अवशेष 1366 है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गैस एजेन्सी प्रबंधक रीतु नेगी, वर्तिका सिंह, प्रमोद पाण्डे, लाल कृष्ण, विनोद कुमार, आशा पाण्डे, रिंकी, करन कुमार आदि मौजूद थे व इण्डियन गैस आयल के प्रतिनिधि हरीश पंत, भारत पेट्रोलियम के मनीष कुमार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के महेश मीणा वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)