रूद्रपुर। हज यात्रा को सुखद बनाने के लिए हज समिति उत्तराखंड लगातार अग्रसर है। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा तथा स्वास्थ्य विभाग जिला उधमसिहनगर के सहयोग से राजकीय मेडिकल कालेज में हज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब अहमद ने शिरकत की।उन्होंने कहा कि इस बार केंद्रीय हज समिति तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हाजियों के टीकाकरण हेतु राज्य चिकित्सालयों का चयन किया गया है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने जानकारी दी के आज टीकरण में कुल 142 हाजियों का टीकाकरण तथा मेडिकल निरीक्षण सकुशल किया गया। हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा ने बताया के अब जल्दी ही उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिये कुमाऊ तथा गढ़वाल में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी जिसमे हज यात्रा में पेश आने वाले मसाइल और तरीकों के बारे में हाजियों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कोडिनेटर समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा, जीशान ओवैसी, सदस्या श्रीमती तरन्नुम ख़ान, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, सैयद नदीम जैदी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी.पी.सिंह, एडीआईओ प्रदीप महर, संजय रावत, नन्दलाल, एएनएम दीपा जोशी, तौफीक़ अहमद, जुनैद क़मर, दीशा शुक्ला, अंकुर धवन, श्रीमती रजनी भट्ट, संजय रावत, अंजु मिश्रा, श्वेता, सुमन, पूजा पायल, आकाश कुमार, विनोद टम्टा, चंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)