रूद्रपुर। पिछले कई वर्षों से मौसी के घर रह रहे एक किशोर को यहां शिवनगर में माता पिता के घर आने के बाद गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोर को फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मृतक प्रिंस घर का इकलौता चिराग था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनगर ट्रांजिट कैम्प निवासी का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस पिछले कई वर्षों से पलिया पीलीभीत निवासी अपनी मौसी के पास रहता था और वह कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि प्रिंस बुधवार को अपने माता पिता के पास शिवनगर आया था उसकी माता गुरूवार को प्रातः सिडकुल की कम्पनी में ड्यूटी के लिए चली गई और पिता भी बगवाड़ा मंडी के पास काम के लिए चले गये। दोपहर जब पिता सुबोध विश्वकर्मा ने पुत्र प्रिंस को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ कई बार फोन करने के बाद भी फोन पर बात नहीं हुई शाम को जब सुबोध काम करने के बाद घर वापस लौटे तो प्रिंस का कमरा अन्दर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा भीतर जाकर देख तो प्रिंस कमरे में फांसी पर लटका हुआ था । शोर की आवाज सुनकर वहां कई लोग आ पहुंचे मामले की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रिंस को फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)