रूद्रपुर। रुद्रपुर-किच्छा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ख्यस्त्री मोहल्ला, सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 निवासी रिजवान (28वर्ष) पुत्र महकूं खां किसी कार्य से किच्छा आया हुआ था। मंगलवार देर शाम जब वह रुद्रपुर रोड पर पैदल हाईवे पार कर रहा था तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि रिजवान सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की तत्काल पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की।फोटो देख कर मृतक के पिता और परिजन अस्पताल पहुंचे जिसके बाद उसकी शिनाख्त हो पाई । बताया जा रहा है कि रिजवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे हिट एंड रन का मामला मानकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *