रूद्रपुर। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत झाड़ियों के पास कुछ लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा,पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया,सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि उसकी जेब से एक मोबाइल फोन मिला है जो फिलहाल बन्द अवस्था में है। पुलिस अब तकनीकी टीम की मदद से उक्त मोबाइल को चालू करने और उसके संपर्कों के जरिए मृतक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *