झांसी। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले से सामने आई है। यहाँ एक छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने सगे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और राज छिपाने के लिए घर के ही आंगन में शव को दफन कर दिया।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मसारिक बेग ने 10 फरवरी को अपने बड़े भाई तारिक बेग (38) पर कुल्हाड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

शातिर तरीके से छिपाया जुर्मः

शव को दफनानाः हत्या के बाद मसारिक ने घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरा गड्ढा खोदा। शव जल्दी गल जाए, इसके लिए उसने एक क्विंटल (100 किलो) नमक के साथ भाई की लाश को दफन कर दिया।

गुमशुदगी का नाटकः वारदात के बाद आरोपी ने खुद 15 फरवरी को थाने जाकर भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर भाई की तलाश के लिए वीडियो रील भी डाली ताकि किसी को शक न हो।

ऐसे हुआ खुलासाः

करीब 10 दिनों बाद जब घर से असहनीय दुर्गंध आने लगी, तो मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मसारिक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस की कार्रवाईः

झांसी के पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कराई गई, जहाँ से तारिक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *