रामनगर। रामनगर पुलिस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली रामनगर की टीम ने शक्तिनगर पूछड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दीपक प्रकाश उर्फ अधौरी (31) पुत्र आनंद प्रकाश, निवासी जोगीपुरा, थाना रामनगर को 5 किलो 320 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 28/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। टीम में उप-निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, सहायक उप-निरीक्षक तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम, भूपेंद्र सिंह और संजय कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *