मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में बहन के प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपनी बहन के प्रेमी चमन को बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *