मुजफ्फरनगर। फुगाना स्थित श्री देव वाटर पार्क में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वॉटर पार्क में डूबने से 5 वर्षीय मासूम चिंटू की मौत हो गई। घटना के बाद पार्क परिसर में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।