मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हुयी। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने हेतु इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में से 31 का कार्य अवार्ड कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने बाकि 14 पुलों का कार्य 30 जून, 2026 तक अवार्ड किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आबंटन भी शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न स्थानों पर 10 डिजास्टर शेल्टर भी शीघ्र तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने डिजास्टर शेल्टर तैयार किए जाने सहित यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित सभी कार्यों की टाईमलाईन निर्धारित की जाए। उन्होंने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधा और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री सी. रवि शंकर, श्री रणवीर सिंह चौहान एवं श्री आनन्द स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi