पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बच्ची घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे जबरन उठा लिया और पास के एक मंदिर में ले गया। आरोपी वहां मासूम के साथ गलत हरकतें करने लगा। बच्ची के शोर मचाने और चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।