महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में एक निर्माणाधीन मारुति मंदिर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मंदिर परिसर में मौजूद कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल घायलों और हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।