मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कर्ज के दलदल और कर्जदारों की प्रताड़ना ने एक और हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। एक युवक ने कर्जदारों के निरंतर उत्पीड़न से तंग आकर अपने मफलर का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वीडियो में बयां की आपबीती:
खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने रोते हुए बताया कि वह कर्ज को लेकर मानसिक रूप से टूट चुका है। उसने खुलासा किया कि कर्जदारों के दबाव के कारण उसे अपनी पत्नी का मंगलसूत्र और अपनी बाइक तक गिरवी रखनी पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद कर्जदार उसे लगातार टॉर्चर कर रहे थे।

पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का मोबाइल और वह वीडियो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *