​पीलीभीत। भारत विकास परिषद ‘शाखा टाइगर’ (रोहिलखंड प्रांत, पूर्वी एनसीआर-1) की एक महत्वपूर्ण शाखा कार्यशाला का आयोजन संगठन के विकास मित्र डॉ. एस.पी.एस. संधू के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई और समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था।
​कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित प्रांतीय संरक्षक के.बी. अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, प्रांतीय संयोजक (संपर्क) डॉ. विनय गुप्ता और जिला प्रभारी डॉ. एस.पी.एस. संधू ने परिषद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान भारत विकास परिषद की सदस्यता बढ़ाने, बैठकों के शिष्टाचार, सेवा, संपर्क व पर्यावरण की अवधारणा को मजबूत करने के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता और गतिविधियों में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
​कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने पधारे हुए सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए शाखा के विकास मित्र डॉ. संधू द्वारा परिषद के प्रांतीय कार्यक्रम ‘कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर’ के लिए विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
​कार्यशाला को सफल बनाने में शाखा सचिव मनोज मित्तल ने प्रभावी संचालन की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में वित्तीय सचिव संजय जिंदल ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस कार्यशाला से भारत विकास परिषद शाखा टाइगर द्वारा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में शाखा संरक्षक राम अवतार गुप्ता व ज्ञानेंद्र अग्रवाल, संपर्क संयोजक अशोक शर्मा, सेवा संयोजक शैशव शंकर अग्रवाल, संस्कार संयोजक रवि प्रकाश चंद्र, ‘भारत को जानो’ संयोजक संजय बंसल, समूह गान संयोजक हरीश दुलवाणी, गुरु तेग बहादुर जयंती संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह सहित महिला सहभागिता टोली से उर्मिला देवी, हरमेश संधू तथा वी.के. कपूर और अनूप सहगल सहित अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *