नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने सांगठनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठनक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी के निर्देशानुसार यह बड़ी नियुक्ति की गई है। इस संबंध में आज, 1 जून 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।

दिल्ली रहेगा कार्य केंद्र, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

पार्टी मुख्यालय द्वारा जारी सांगठनिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी की यह नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उनका मुख्य कार्य केंद्र (हेडक्वार्टर) देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय रहेगा।

सांगठनिक कड़ियों को मिलेगी मजबूती

राजनैतिक हलकों में इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। देश के वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय व निरंतर संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से इस विभाग की जिम्मेदारी नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को सौंपी गई है।

पार्टी द्वारा जारी इस आधिकारिक पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को आवश्यक सूचना और आगामी सांगठनिक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। इस बड़ी नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें निरंतर बधाई दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *