नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा की ओर से अलग-अलग राज्यों के लिए नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से संबंधित राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं।