पीलीभीत। बेन-हर गुरुकुल के रंजीत स्टेडियम में आयोजित जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्य फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का पहला फाइनल मुकाबला गर्ल्स वर्ग में बेन-हर हरक्यूलिस और गर्ल्स गुरुकुल स्टॉर्म्स के बीच खेला गया। स्टॉर्म्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जिसके बाद हरक्यूलिस की टीम ने 75 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बेन-हर गुरुकुल स्टॉर्म्स ने तनिष्का राणा की 40 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत मात्र 7.4 ओवर में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। तनिष्का को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।


​दूसरा फाइनल मुकाबला बॉयज वर्ग में बेन-हर टाइटंस और बॉयज गुरुकुल वॉरियर्स के बीच संपन्न हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुकुल वॉरियर्स ने 82 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेन-हर टाइटंस की टीम से एकमजोत सिंह ने 37 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर खिताब पर कब्जा कर लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने रंजीत स्टेडियम में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


​इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बच्चों के निरंतर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संस्थापक रंजीत सिंह सैहमी और प्रधानाचार्या डॉ. निर्मल कौर ने भी स्टेडियम में नियमित खेल आयोजनों को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक इंचार्ज आयुषी दीक्षित, एक्टिविटी इंचार्ज गुरुसेवक सिंह और रोशनी बग्गा ने खिलाड़ियों को खेल जगत में भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। खेल अध्यापक त्रिलोक चंद्रा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि अविरल सैनी, शुभम शर्मा, इरशाद, सूरज बग्गा और अमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *