बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील अंतर्गत खैरपुर गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान नायक तिलक सिंह का जम्मू-कश्मीर के पुंछ में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात तिलक सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया।

नायक तिलक सिंह अपने पिता के इकलौते बेटे थे और उन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों (तीन बेटी और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी से उनके गांव लाया गया, जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, तिलक सिंह तेरा नाम रहेगा” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *