रुद्रपुर। पुलिस ने गुडवर्क कर दिखाया है,जिले में प्रमुख असलाह सप्लायर बंटी कोली मोदी मैदान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह सप्लायर के कब्जे से कंट्री मेड पिस्तौल सहित 9 तमंचे व 18 कारतूस बरामद,बंटी कोली का प्रमुख साथी मनोज भी हुआ अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार बंटी कोली पैर में गोली लगने से हुआ घायल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों ओर से चार-चार राउंड हुए फायर

स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड को भी थी बंटी कोली की तलाश,शातिर बंटी कोली पर पूर्व में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।शातिर अभियुक्त बंटी कोली को वर्ष 2024 में 03 माह के लिए जिला बदर किया गया था जिला बदर का उल्लंघन करने पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 558 वर्ष 2024 गुण्डा नियंत्रण में मुकदमा किया जा चुका है दर्ज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा सोमवार पत्रकारों को बताया एसओजी की टीम द्वारा काफी दिनों से जनपद में अवैध असलाहों कि तस्करी मे लिप्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध सुरागरसी व पतारसी की जा रही थी। एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रुद्रपुर क्षेत्र में अवैध तमंचों की सप्लाई करने वाला बंटी कोली अपने साथी के साथ मोदी मैदान के पास हथियारों की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी पुलिस टीम को देखते ही बंटी कोली ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए जिसमें बंटी कोली के बाएं पैर में घुटने के नीचे एक गोली लग गई पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों बंटी कोहली पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर उम्र 24 वर्ष को सात तमंचे 315 बोर,एक तमंचा 12 बोर, एक पिस्टल 30 बोर(कुल 09 अवैध अग्नयेस्त्र),16 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस और एक अदद पिस्टल 30 बोर सहित कुल 10 अवैध हथियारों के साथ तथा मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चन्देन थाना बिलासपुर जिला रामपुर(उ0प्र0)उम्र 22 वर्ष को एक अदत तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस 315 बोर एंव नगदी लगभग ₹4000/- के साथ गिरफ्तार कर लिया गया,मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस कप्तान के अनुसार बंटी कोली रुद्रपुर क्षेत्र का कुख्यात असलाह सप्लायर है और उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास,मारपीट,आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसे तीन माह के लिए जिला बदर भी किया गया था जिसका उसने उल्लंघन किया था।पुलिस ने दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप मे अंतर्गत धारा 109/111 भान्यासं और 3,5,25,26,27 आर्म्स अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा घायल बंटी कोली को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi