बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 38 वर्षीय युवक धनपाल पुत्र नत्थू लाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी भनक लगी, तो वे आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चुर्रा सकतपुर चौकी प्रभारी अंकित यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


​उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करने वाला धनपाल शनिवार को ही अपने गांव लौटा था। रविवार शाम करीब सात बजे अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा (35), दो बेटियां अंजली (17) व यामिनी (14), बेटा अमन (12) और वृद्ध माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से पत्नी रेखा और मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi