सितारगंज। सितारगंज के एक गांव निवासी युवती ने नगर निवासी एक युवक पर पीछा कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
सितारगंज के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से वार्ड नंबर 12 गई थी। आरोप लगाया कि इस दौरान वार्ड निवासी अंशु उर्फ शेखर ने उसका पीछा किया। रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
युवती ने बताया कि वह आरोपी की हरकत से भयभीत है। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।