बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नेशनल हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्लिया ओवरब्रिज के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।

सफर के बीच उठीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, संभल निवासी नदीम असगर अपनी कार (नंबर UP 38 A 4853) से बरेली की ओर जा रहे थे। धनेटा और बल्लिया के बीच अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, लपटें तेज हो गईं। खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

दमकल विभाग ने पाया काबू

हादसे के कारण हाईवे पर हड़कंप मच गया और वाहनों की आवाजाही थम गई। सूचना मिलते ही मीरगंज से फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हाईवे पर जलती कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को साइड में कर जांच शुरू कर दी है।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *