रूद्रपुर। जिला शिक्षा अधिकारी उधमसिंहनगर हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण कर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रधाना ध्यापकों और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। यह मामले राप्रावि बैतखेड़ी बाजपुर, राप्रावि मडैयाहट्टू केलाखेड़ा राप्रवि इस्लाम नगर खटीमा के हैं। डीईओ ने बताया कि 13 फरवरी को बैतखेड़ी के स्कूल के औचक निरीक्षण पर दो अलग-अलग आवागमन पंजिकाएं मिले हैं, यहां पर कई अन्य कमियां भी मिली, इस मामले में तीन विद्यालयों के औचक निरीक्षण में सामने आई कमियां मोहम्मद यूसुफ एवं अन्य सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरा 8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के विद्यालय मडैयाहट्ट के निरीक्षण पर पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे, पूर्व में दिए नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई, उनको उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। सहायक अध्यापिका की नियुक्ति संदिग्ध मिली वहीं इस्लामनगर खटीमा में उपशिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध मिली उनपर कूटरचित प्रमाणपत्र से नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप था, स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कीर्ति को निलंबित कर उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनियमितताएं मिलने पर तीनों शिक्षकों को निलम्बित कर दिया गया है।