सितारगंज। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिडकुल स्थित परले बिस्किट्स कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों, ईपीएफ विभाग के अधिकारियों, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल और चेयरमैन सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रोजगार सृजन को नई गति देगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान योजना की विशेषताओं, लाभों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश मोहन, महासचिव विनय डबराल, सावन गुप्ता, रितनेश चौहान, पीएफ कमिश्नर आकाश वर्मा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *