​पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद पीलीभीत की 129 विधानसभा पूरनपुर में पार्टी के जोन एवं सेक्टर संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन निजी मंगलम बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह रहे, जिनका आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


​बैठक में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संदेश देते हुए 2027 विजय का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन ही वर्ष 2027 में जीत का आधार बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को पहुंचाना होगा। उन्होंने युवाओं को समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनसे विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया।


​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती एवं युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनपद पीलीभीत में समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह स्पष्ट संकेत देता है कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लेगी।


​बैठक में कैडर प्रभारी अरशद दद्दा की भी महत्वपूर्ण मौजूदगी एवं सक्रिय भूमिका रही, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव ने किया। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, आरती महिंद, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पवन सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव अरशद दद्दा, प्रदीप सोनकर, अशोक राजा, महेश पटेल, रमेश राजा, मुन्ने मियाँ अजाना, लखविंदर सिंह पन्नू, निशान अहमद, परवेज हुसैन, सतीश चंद्र वर्मा, मलखान सिंह वर्मा, दयाशंकर पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय भारती, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव एडवोकेट, पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष मीता सिंह, श्री प्रकाश एडवोकेट, दामोदर प्रसाद एडवोकेट, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष मो. तुफैल अहमद खां, पूरनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नजमुल हसन खां, अशफ़ाक़ अहमद, ओम शर्मा, कल्याण सिंह सरोज, अहीद खान, पूरनपुर सभासद नादिर रजा बरकाती, सभासद तौफीक अहमद कादरी, ओमकार भारती, फाजिल खान, जिया उल मुशतफा, आदर्श पाण्डेय एडवोकेट, इंजीनियर रामकृपाल प्रजापति, हाजी रियाजत नूर खान, साहब बक्स, प्रशांत अवस्थी, रामचन्द्र भारती, ताज मोहम्मद, अनिल शर्मा, सरताज मंसूरी, दिनेश वर्मा, भगवान दिन वर्मा, नाबिर अली मंसूरी, शिवकुमार यादव, रामस्वरूप पाल, उस्मान अली, मानवेंद्र यादव, हाजी लाडले, रामबहादुर, शिशुपाल यादव, रामनाथ वर्मा, सियाराम शर्मा, सीताराम कश्यप, अफजल अंसारी, अवधेश भारती, अजय पाल, प्रमोद कुमार, रामपाल गौतम, पुष्पेंद्र यादव, रहमत शाह, रेहान अंसारी, नन्हे लाल, छविनाथ वर्मा, राजाराम वर्मा, गयादीन वर्मा, बृजनन्दन, बेचेलाल, सुमित वर्मा, रामदुलारे, अनिरुद्ध गुप्ता, राकेश यादव, अंकुर यादव, श्याम बिहारी, रजनीश भारती, झंडू सिंह सरोज, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कश्यप, गुरुवंत सिंह, दयाराम वर्मा, तौहीद खां, सलमान, छोटू खां, अमीर खान, श्याराम शर्मा, रामू पाण्डेय, कुलदीप सिंह, मलिखान सिंह, हरप्रीप सिंह, रमाकांत, चुन्नन खां, रामकिशोर पाल, राजेश कुमार पाल, हाजी फैय्याज अहमद, मो. याकूब अंसारी, नरेश, सद्दाम हुसैन, साजिद अली रिजवी और डॉ. साहब बक्स सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *