रूद्रपुर। नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रूद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश कई टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम पर नशा तस्करों ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया था कि जब पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में सुभाष कॉलोनी क्षेत्र पहुंची थी। इस हमले में मुख्य आरक्षी भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश के बाद उनकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं। जो बीती रात से ही सुभाष कॉलोनी के अलावा आसपास क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में उनकी तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए सुभाष कॉलोनी स्थित पंडित कबड्डी वाली गली में छापेमारी की तो कुछ लोग भागने लगे। जब पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उसकी पहचान नाजिम उर्फ नदीम के रूप में हुई जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिस पर उसने अपने पास मौजूद एक काली पन्नी दीवार की तरफ फेंक दी ।तभी अचानक वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर ईटों , पत्थरों और अन्य सामान से पुलिस टीम पर हल्ला बोल दिया। वहां छत पर मौजूद महिलाओं ने भी पुलिस टीम पर भारी पथराव कर दिया। जिसमें मुख्य आरक्षी भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी नाजिम वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से हसीना पत्नी इलियास को पकड़ लिया। उसके पास से 63 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई। उसने बताया कि वह अपने देवर नाजिम के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करती है। पुलिस ने इस मामले में हसीना, नाजिम उर्फ नदीम, फिजा, फरहाना, रोशनी, इरशाद उर्फ दाऊद, शाहरुख, अफसाना ,अनमोल ,सूरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।पुलिस अब उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जिन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जानलेवा हमल ाकर दिया था कि जब पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में सुभाष कॉलोनी क्षेत्र पहुंची थी। इस हमले में मुख्य आरक्षी भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश के बाद उनकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं। जो बीती रात से ही सुभाष कॉलोनी के अलावा आसपास क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में उनकी तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए सुभाष कॉलोनी स्थित पंडित कबड्डी वाली गली में छापेमारी की तो कुछ लोग भागने लगे। जब पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उसकी पहचान नाजिम उर्फ नदीम के रूप में हुई जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिस पर उसने अपने पास मौजूद एक काली पन्नी दीवार की तरफ फेंक दी ।तभी अचानक वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर ईटों , पत्थरों और अन्य सामान से पुलिस टीम पर हल्ला बोल दिया। वहां छत पर मौजूद महिलाओं ने भी पुलिस टीम पर भारी पथराव कर दिया। जिसमें मुख्य आरक्षी भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी नाजिम वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से हसीना पत्नी इलियास को पकड़ लिया। उसके पास से 63 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई। उसने बताया कि वह अपने देवर नाजिम के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करती है। पुलिस ने इस मामले में हसीना, नाजिम उर्फ नदीम, फिजा, फरहाना, रोशनी, इरशाद उर्फ दाऊद, शाहरुख, अफसाना ,अनमोल ,सूरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।पुलिस अब उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जिन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *