​पीलीभीत। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 11 से 13 सितंबर 2026 तक लखनऊ स्थित गोल्डन ब्लॉसम में आयोजित होने वाले ‘इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026’ के प्रचार-प्रसार हेतु गुरुवार को पीलीभीत में पोस्टर लॉन्च किया गया। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन पीलीभीत के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल से एक्सपो के पोस्टर का विमोचन कराया।
​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप थापर ने बताया कि दो दिन पूर्व लखनऊ में प्रदेश स्तर पर इस एक्सपो का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक द्वारा किया गया था, जिसके बाद अब पूरे प्रदेश में जिलेवार पोस्टर लॉन्च कर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक्सपो आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ देशभर से विशेषज्ञों और कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे।
​पोस्टर लॉन्च के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े युवाओं और व्यवसायियों को नई तकनीक एवं आधुनिक संसाधनों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
​इस मौके पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप थापर, सचिव अंशुल गौड़, मीडिया प्रभारी साकेत सक्सेना, अंकुर लोधी, अंशु सोनी, सुनील, प्रेम शंकर, अरुण, करन, ज्ञान प्रकाश, अनुज, देवेश वर्मा, यशपाल रस्तोगी, प्रियांशु शर्मा, प्रदीप, राहुल राठौर, आकाश मौर्य तथा विकास सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi