पीलीभीत। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब किलोमीटर संख्या 9 और 10 के मध्य स्थित बाईं वृक्षारोपण पटरी पर अचानक आग लग गई। आग कैच और सारी सुंदरपुर के बीच कराए गए नवीन पौधारोपण क्षेत्र में फैली थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन एवं वन्य जीव प्रभाग सक्रिय हो गया और तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू किया गया।
​प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पीलीभीत रेंज के डिप्टी रेंजर शेर सिंह को टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया। वन कर्मियों ने टाइगर ट्रैकर धर्मेंद्र और अन्य स्थानीय संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सड़क से गुजरते किसी राहगीर द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंकने के कारण सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली, जिसने धीरे-धीरे पौधों को अपनी चपेट में ले लिया।
​वन विभाग के अनुसार, वर्तमान में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। वनाधिकारियों द्वारा आग से हुए पौधों के नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे हाईवे के किनारे ज्वलनशील पदार्थ न फेंकें, जिससे पर्यावरण और वन्य संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।

आधुनिक दुनिया: खबर वही, जो सच के करीब।

पीलीभीत और उत्तर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *