पीलीभीत। माधौटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल के सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह, कटरा (शाहजहांपुर) के विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखवीर सिंह भदोरिया और पूरनपुर के ब्लॉक प्रमुख अपूर्व सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्षत्रियों ने अपने शस्त्रों का पूजन किया और समाज व धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।


​समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सनातन संस्कृति और देशहित में हमेशा से अग्रणी रहा है। उन्होंने समाज की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव तत्पर रहने का आह्वान किया। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’ ने गोमती उद्गम स्थल को नैसर्गिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे जनपद के क्षत्रिय समाज के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं और उनके द्वार क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा खुले हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. बच्चन सिंह राणा ने युवाओं को कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखवीर सिंह भदोरिया ने भी देश के उत्थान में समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे।


​इस दौरान आयोजक मंडल और क्षत्रिय महासभा माधौटांडा की ओर से आए हुए सभी अतिथियों, क्षत्रिय शिरोमणियों और माधौटांडा राजवाड़ा परिवार के बुजुर्ग परिजनों को माल्यार्पण व दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


​कुंवर निर्भय सिंह और संतोष सिंह के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, संजय तोमर, अवध राज सिंह, मनोज तोमर, सुरेंद्र सिंह चौहान, रेखा सिंह परिहार, अनुसूया सिंह, वीरेंद्र सिंह ध्रुव, संजीव प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश प्रताप सिंह, मझोला नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतपाल सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, बहादुर सिंह, भानु प्रताप सिंह, पंकज सिंह, रामौतार सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, सुरजीत सिंह मुन्ना, नरेंद्र पाल सिंह, एम.एस. धामी, कुंवर नवीन सिंह, राजवर्धन सिंह, चक्रवर्ती सिंह, घनश्याम सिंह, यशवीर सिंह, पुनीत सिंह, नरेशपाल सिंह, डॉ. विवेक सिंह, योगेश्वर सिंह, राममूर्ति, शक्ति सिंह, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान किरण सिंह, निशी सिंह, अस्मिता सिंह, अर्चना सिंह, मंजुला सिंह, साधना सिंह, वंदना सिंह, पद्मा सिंह, रामराज सिंह, कविता सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रतिमा सिंह, लीला सिंह, बिंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. पी.डी. सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi