नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह फरवरी को प्रसारित होने वाले विशेष “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को देखने के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया है, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख समझ सकें।

बता दें कि इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

“जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!”

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi