सितारगंज। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पार्ले बिस्किट्स कंपनी में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस एवं संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोतवाली सुंदरम शर्मा, एसआई जगत सिंह शाही, एलआईयू प्रभारी भास्कर बडोला, विनोद कुमार, रीता चौहान ने साइबर सुरक्षा के प्रति जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश मोहन ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सकता है। वहीं, विनय डबराल, कृष्णा सत्यवाली, परमेश्वर शर्मा, रितनेश चौहान सहित विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *