चंडीगढ़। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 5 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

वहीं, पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में आई गिरावट के कारण क्षेत्र में लू की स्थिति से लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi