भारत की महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र को संबोधित करते हुए समावेशी और अधिकार आधारित सामाजिक विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि भारत सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा संवैधानिक गारंटियों पर आधारित है और विकसित भारत 2047 के दीर्घकालीन दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

उन्होंने सबका साथ, सबका विकास’ के मार्गदर्शक सिद्धांत का भी उल्‍लेख किया जो सरकार और समाज के समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है ताकि कोई भी पीछे न रह जाये। उन्होंने शिक्षा में लड़कियों और लड़कों की समान भागीदारी, पानी की व्यापक उपलब्धता, स्वच्छ खाना पकाने और स्वच्छता तथा वित्तीय समावेशन सहित व्यापक और समावेशी पहलों का भी उल्लेख किया जिनमें महिलाएं प्रमुख लाभार्थी हैं।

स्रोत: AIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi