अमरिया PILIBHIT। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 7 मई की सुबह की है, जब वह सोकर उठा तो उसकी पुत्री घर से लापता थी।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जानकारी मिली कि न्यूरिया हुसैनपुर निवासी अतीक अहमद उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री की जान को खतरा जताते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी है।