रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जितेंद्र चौधरी के देहरादून स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने जितेंद्र चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चौधरी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ किया तथा विभाग को उनकी सेवाओं का लाभ मिला।

विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *