​अमरिया PILIBHIT। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा निवासी पिंकी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर अमरिया पुलिस ने पति सहित पांच नामजद ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और बात-बात पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।
​थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का पति सुरेंद्र कुमार, सास बाला देवी, ननद गायत्री, देवर धर्मवीर और ससुर विजेंद्र कुमार मिलकर मायके से 50 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और इनवर्टर लाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग साफ कहते हैं कि जब तक वह अपने पिता से यह नकदी और सामान लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में रहने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi