पीलीभीत। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां नहर पटरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक व दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi