ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सदुल्लापुर गाँव में एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया। इस दर्दनाक घटना में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीनों मासूम बच्चों को समय रहते अस्पताल पहुँचा दिया गया, जहाँ उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *