सितारगंज। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का दम दिखाया। आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पुलिस ने कोतवाली सितारगंज से शुरू होकर कोतवाली रोड होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा तक और वहां से वापस कोतवाली तक एक वृहद एवं अनुशासित फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में भारी संख्या में सब-इंस्पेक्टर, अधिकारीगण और पुलिस कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल रहे।

आमजन में जगाया सुरक्षा और विश्वास का भाव ।
इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के मौके पर आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और पुलिस के प्रति उनके विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना था। सड़कों पर भारी पुलिस बल को देखकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली। मार्च के जरिए संदेश दिया गया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खाकी चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।

असामाजिक तत्वों को प्रभारी निरीक्षक की दो टूक चेतावनी ।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने स्पष्ट और कड़े लहजे में संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सितारगंज पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट, सतर्क एवं मुस्तैद है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व या उपद्रवी द्वारा क्षेत्र की सुख-शांति और कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया गया, या कोई भी आपत्तिजनक गतिविधि पाई गई, तो बिना किसी ढिलाई के उसके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कठोरतम वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


bv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi