सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत शांतिपुरी नंबर-4 में पांच लाख रुपए की लागत से प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने निर्मित टिन शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण के बाद मंत्री बहुगुणा ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान मंत्री बहुगुणा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विकास भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब वर्षा और तेज धूप के दौरान भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और जनता की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।
वहीं, कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में जनप्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इधर, ग्रामीणों ने विधायक निधि से कराए गए इस निर्माण कार्य के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टिन शेड बनने से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में इसी प्रकार के जनहित एवं विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने की अपेक्षा जताई। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi