रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इससे किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी,अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील किसानों के हितों के विपरीत है। उनका आरोप था कि यदि इस समझौते को लागू किया गया तो देश का किसान आर्थिक संकट में आ जाएगा उन्होंने केंद्र सरकार से इस प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने बाजपुर क्षेत्र के 20 गांवों के किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिलाने, एमएसपी के तहत सभी फसलों के मूल्य की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने तथा किसानों के खेतों से गुजर रही बड़ी विद्युत लाइनों के लिए नोएडा की तर्ज पर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई साथ ही कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग की गई। किसान नेताओं ने विभिन्न आंदोलनों और धरना प्रदर्शनों के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसके हितों की अनदेखी देश के हितों के विपरीत होगी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, जगतार सिंह बाजवा, जागीर सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, बल्ली सिंह चीमा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।