कन्नूर। केरल के काथियर में वन विभाग की एक विशेष टीम ने अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके पास से बाघ की खाल, पंजे और दांत भी बरामद किये हैं। वन विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह गिरोह इन अंगों की डिलीवरी कहां करने वाला था और अभियुक्तों का नेटवर्क क्या है। टीम को अंदेशा है कि बाघ का शिकार कर्नाटक के जंगलों में किया गया है। टीम को इस बात के भी संकेत मिले हैं कि आरोपियों के तार कर्नाटक में सक्रिय शिकारियों से जुड़े हैं।