​पीलीभीत। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए कासगंज-बरेली-पीलीभीत-पूरनपुर-मैलानी-लखीमपुर-लखनऊ रूट पर कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। आगामी 26 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद पूरनपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
​व्यापार मंडल, रेल संचालन संघर्ष समिति और विभिन्न सामाजिक संगठन वर्षों से इस रूट पर ट्रेन संचालन की मांग को लेकर प्रयासरत थे। गत माह पूरनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किसान नेता देव स्वरूप पटेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से इस ट्रेन को स्वीकृति दिलाई।
​ट्रेन संचालन की घोषणा पर खुशी जताते हुए किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत क्षेत्र में हर माह एक नई ट्रेन का संचालन होना क्षेत्र के विकास की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ के लिए भी एक नई ट्रेन की सुविधा क्षेत्रवासियों को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi